Monday, Jul 14 2025 | Time 10:56 Hrs(IST)
  • रांची में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर, पुंदाग क्षेत्र में महिला से दिनदहाड़े छीनी चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
  • इंटरनेट बंद, स्कूल में लगा ताला सुरक्षा के साए में होगी नूंह में श्रद्धालुओं की ब्रजमंडल यात्रा
  • रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी
  • रांची: अब बच्चियां हो या फिर महिलाएं सभी कर सकती है DGP से सीधे तौर पर शिकायत
  • अखिल भारतीय धोबी महासंघ हुसैनाबाद प्रखंड कमिटी का गठन, शशिरंजन बने अध्यक्ष
  • सिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • सिमडेगा में है महादेव का गुप्त धाम, घनघोर जंगल में विराजमान है महादेव
  • सावन की पहली सोमवारी में शिवालयों में उमड़ी भीड़, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा धाम
  • छपरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने मंदिर सजाने के लिए बैठे एक युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर स्थिति में पटना रेफर
  • जमशेदपुर के मानगो आजादनगर में लाखों रुपए की इनामी राशि वाले कबूतर बाजी प्रतियोगिता का समापन
  • रामगढ़ में पशु तस्करों का हुआ भंडाफोड़, ग्रामीणों ने पकड़े चार आरोपी
  • साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने लिया अलग होने का फैसला, 7 साल बाद टूटी जोड़ी
  • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर झारखंड पर, 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • सावन सोमवार 2025: पहला सोमवारी व्रत आज, शिवभक्तों में उत्साह, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और खास उपाय
झारखंड » हजारीबाग


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन

"सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं - भैया अभिमन्यु प्रसाद
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत                                                                                           

हजारीबाग/डेस्क:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में संकुल स्तरीय वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद विद्यालय के वंदना सभा में उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि महोदय भैया अभिमन्यु प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय अध्यक्ष नवल किशोर कर्ण, सचिव  ज्ञानचंद प्रसाद मेहता एवं प्रधानाचार्य  संजीव कुमार झा एवं प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख श्रीमान राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.  मंचासिन अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य  मनोज कुमार पांडे ने किया. इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि अभिमन्यु प्रसाद को माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य जी एवं प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख श्रीमान राजीव रंजन जी  को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अपने आशीर्वचन में भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करते हुए समाज में समरसता,देश भक्ति एवं प्रेम के संदेश के साथ-साथ उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहा है. उन्होंने उपस्थित भैया - बहनों को कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से  भैया - बहनों के ज्ञान कौशल का स्तर ऊंचा होता है और यह प्रशंसनीय है. आगे उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. बिना परिश्रम एवं लगन के हम जीवन में अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने भैया - बहनों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के निमित निष्ठा पूर्वक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सचिव  ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का लक्ष्य भैया बहनों का सर्वांगीण विकास करना है.  वर्ष भर विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से भैया - बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. आज का यह प्रश्न मंच प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है. उन्होंने उपस्थित भैया - बहनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह आशा व्यक्त किया कि वे आज के संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वैदिक गणित ,संस्कृत एवं अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया - बहनों को मेडल एवं प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. गौरतलब है की संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में संकुल स्थित विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर के भैया - बहनों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया. यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित किया गया था शिशु वर्ग- बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग. संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम एवम् द्वितीय स्थान पर चयनित होने वाले भैया - बहन आगामी माह आयोजित होने वाले विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान संजीव कुमार झा ने विजयी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कामना किया कि वे सब विभाग स्तरीय प्रश्न प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराएंगे. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की माननीय सदस्य ऋचा प्रिया सिन्हा की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,बाबू गांव कोर्रा के प्रधानाचार्य श्रीमान मनोज कुमार सिंह, रामनगर के प्रधानाचार्य  राजकुमार नाग, जलौंध के प्रधानाचार्य  अरविंद सिंह, बड़का खुर्द के प्रधानाचार्य  मदन जी एवं संकुल स्थित विभिन्न विद्यालय से आए हुए आचार्य बंधु- भगिनी ने अपना सराहनीय योगदान दिया.

 


 
अधिक खबरें
31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने और घरेलू सामान पर किया हाथ साफ
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 1:22 PM

बरहरवा थाना छेत्र के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में एक बंद घर में चोरो ने लाखो रुपये के गहने और सामान पर किया हाथ साफ चुकी घर के मालिक तिन दिने से बहार थे

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक की मौत
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:12 AM

बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाट में एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. युवकों की पहचान बरही के अफीम कोठी निवासी सूरज कसेरा पिता संतोष कसेरा व सुमित कुमार पिता स्वर्गीय विजय प्रजापति के रूप में हुई.

हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने नेशनल हाईवे पर भारी मात्रा में जब्त की अवैध शराब
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 3:39 AM

हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने बड़ी अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग ने बरही के तिलैया में नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी थी. आशंका जताया जा रही है कि इस कंटेनर में शराब छुपाकर रांची से पटना भेजने की तैयारी की गयी थी. उत्पाद विभाग की सतर्कता से बीच रास्ते में ही कंटेनर को दबोच लिया गया