झारखंडPosted at: अक्तूबर 29, 2020 छऊ नृत्य कलाकार पद्मश्री गुरू श्याम चरण पति का निधन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
छऊ नृत्य कलाकार पद्मश्री गुरू श्याम चरण पति का गुरुवार को निधन हो गया. माननीया राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुःख और शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि पद्मश्री गुरू श्याम चरण पति का छऊ नृत्य के प्रसार में बहुत योगदान है. वे कला एवं संस्कृति प्रेमी थे, ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.