झारखंड » लातेहारPosted at: जून 20, 2024 चंदवा पुलिस ने दो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राहल कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देशन में स्पेशल ड्राइव अभियान चला कर फरार चल रहे दो अभियुक्त को खलारी से गिरफ्तार कर के लातेहार जेल भेज दिया. उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया की चंदवा थाना कांड संख्या 90/22 में दीपक लोहरा पिता नटवर लोहरा, खलारी जो लूट कांड मे नामजद आरोपी हैं और 131/22 राजू प्रजापति पिता कुलेस्वर प्रजापति, डोगर भट्टी खलारी ये अपनी पत्नी के साथ मारपीट का आरोपी हैं, ये दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे. इन्हें गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार रवि और एएसआई अरविंद कुमार सिंह समेत झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे.