अब QR कोड नहीं, बस अंगूठा लगाते ही होगा पेमेंट.. आया ThumbPay का नया जादुई आविष्कार

By : Mansi Kumari
अब QR कोड नहीं, बस अंगूठा लगाते ही होगा पेमेंट.. आया ThumbPay का नया जादुई आविष्कार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत में अब मोबाइल या QR कोड की जरूरत खत्म होने वाली हैं. स्टार्टअप Proxgy ने हाल ही में पेश किया है ThumbPay, एक ऐसा बायोमैट्रिक डिवाइस, जो अंगूठे की मदद से पेमेंट की सुविधा देता हैं. अब ग्राहक दुकान, पेट्रोल पंप या शोरूम पर सिर्फ अपना अंगूठा स्कैन कराकर भुगतान कर सकेंगे. 

कैसे काम करता है ThumbPay?
ThumbPay में पेमेंट प्रोसेस बेहद आसान हैं. ग्राहक बस डिवाइस पर अपना अंगूठा लगाते हैं. सिस्टम आधार इनेबल पेमेंट (AEPS) के माध्यम से उनकी पहचान वेरिफाई करता हैं. पहचान हो जाने के बाद UPI सिस्टम बैंक टू बैंक पेमेंट पूरा कर देता हैं. अब QR कोड, स्मार्टफोन या कैश की जरूरत नहीं रहेगी.

सिक्योरिटी और हाइजीन का पूरा ध्यान
डिवाइस में सर्टिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जो फ्रॉड डिटेक्शन के साथ आता हैं. इसमें वेरिफिकेशन के लिए कैमरा और हाइजीन के लिए UV स्टेरलाइजेशन भी दिया गया हैं.

अतिरिक्त फीचर्स और सपोर्ट
ThumbPay में QR कोड और NFC पेमेंट का भी सपोर्ट हैं. यह 4G और Wi-Fi कनेक्शन के साथ काम करेगा. इसके अलावा इसमें बैटरी पावर की सुविधा भी है, जिससे इसे बड़ी दुकानों, शोरूम और गांवों की दुकानों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कीमत और उपलब्धता
इस डिवाइस की कीमत लगभग 2 हजार रुपये हैं. पायलट ट्रायल पूरा हो चुका है और अब UIDAI व NPCI से सिक्योरिटी और कंप्लायंस अप्रूवल का इंतजार हैं. अप्रूवल मिलते ही Proxgy इसे धीरे-धीरे देशभर में उपलब्ध कराएगी. ThumbPay के आने से पेमेंट करना अब और आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा. QR कोड, स्मार्टफोन या कैश की जरूरत अब केवल यादों में रहेगी.

यह भी पढ़े: ट्रंप का झटका! फार्मा पर 100% टैरिफ, भारतीय शेयर बाजार में उड़ा मातम.. ये 5 कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित
 
संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली