न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ग्लोबल कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती कर तेल कंपनियों को राहत दी हैं. अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह जीरो कर दी गई हैं. सरकार का कहना है कि इस कदम से तेल कंपनियों को महंगे कच्चे तेल की खरीद के दौरान आर्थिक दबाव से राहत मिलेगी. हालांकि, राज्यों का वैट अभी भी लागू रहेगा. पहले पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी थी. अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई हैं.
शहरों में पेट्रोल-डीजल के वर्तमान दाम:
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रूपए प्रति लीटर हैं. नोएडा में पेट्रोल 94.85 रूपए, डीजल 87.98 रूपए हैं. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 103.54 रूपए प्रति लीटर और डीजल 90.03 रूपए प्रति लीटर हैं. इसी तरह, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 - 101.06 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.38 - 92.61 रूपए प्रति लीटर के बीच मिल रहा हैं. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.69 से 94.84 रूपए प्रति लीटर और डीजल 87.81 से 88.05 रूपए प्रति लीटर के बीच हैं.
क्या पेट्रोल और डीजल सस्ते होंगे?
सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद तेल कंपनियां चाहें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं. इसके कारण फ्यूल के दाम 10 रुपये तक कम होने की संभावना हैं. फिलहाल, कीमतों में बदलाव कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा. गुरुवार को प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी. कंपनी का कहना था कि प्राइवेट कंपनियों को राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए दाम बढ़ाने पड़े. देश में नायरा के 6,900 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं.
देश में तेल का पर्याप्त भंडार
हाल के दिनों में कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी देखने को मिली थी. लोग पेट्रोल और डीजल की पैनिक बाइंग कर रहे थे. सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं हैं. तेल कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और वह आवश्यकतानुसार बाहर से तेल खरीद भी रही हैं.
यह भी पढ़े: रामनवमी पर क्या रांची में बंद रहेंगी शराब की दुकानें? यहां जानें पूरी डिटेल्स..