Tuesday, Jun 17 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
झारखंड


बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने कोडरमा में अपराध को लेकर की समीक्षा बैठक

जिले में लंबित कांडों की विस्तार से ली जानकारी
बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने कोडरमा में अपराध को लेकर की समीक्षा बैठक
आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत 

 

कोडरमा/डेस्क: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने कोडरमा का किया दौरा. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की. लंबित कांडों के अलावा पुलिस बल के रिक्त पड़े पदों पर बहाली के लिए अधिकारियों को उन्होंने दिशा निर्देश दिए. आईजी ने जिले में संचालित आपराधिक गिरोह और पोक्सो से जुड़े मामलों की समीक्षा की मौके पर सड़क सुरक्षा, पुलिस आदेश की समीक्षा, साइबर क्राइम, पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीनता के मामले, 3 साल से अधिक एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियो की जानकारी ली. इस मौके पर आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने कहा कि अवैध खनन को लेकर कार्रवाई का पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी कोडरमा को निर्देश दिया गया है.

 


 

अधिक खबरें
गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:35 PM

गढ़वा जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की भव्य शुरुआत की गयी है. गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की है. रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत में शुरू किये गये इस अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों की 58 पंचायतों के 113 ग्रामों में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे, जिनमें लोगों को जागरूक

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:57 PM

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पवन लोहरा को 20 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाया है.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.