प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय जयवर्धन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. जयवर्धन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि जयवर्धन सिंह ने प्रखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. सिंह के सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्चा जनसेवक बताया.
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
कन्हाई प्रसाद, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सखीचंद प्रसाद, मनोज सिंह चेरो, सुनील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, पवन कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का समापन स्व. जयवर्धन सिंह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट के मौन के साथ किया गया.
यह भी पढ़ें: भरनो में मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील