Sunday, Jul 6 2025 | Time 02:27 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


महूदी का रामनवमी जुलूस मार्ग चुनावी मुद्दा बना कर रखना भाजपा का षड्यंत्रः अंबा

मर्यादा की सीमा लांघ नीचता पर उतर गये है विपक्षी दल, आजसू और भाजपा ने मिलकर मेरी छवि को किया धूमिलः अंबा
महूदी का रामनवमी जुलूस मार्ग चुनावी मुद्दा बना कर रखना भाजपा का षड्यंत्रः अंबा
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्कः बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महूदी गांव का रामनवमी जुलूस मार्ग को विवादित रखना भाजपा का षड्यंत्र है, ताकि जब-जब चुनाव हो इस मुद्दा को लेकर अपना नौटंकी और राजनीतिकरण किया जाये. उक्त बातें कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा.

 

उन्होंने कहा कि यह विवाद 40 वर्ष से अधिक का है. इसी विवाद के कारण पूर्व विधायक लोकनाथ महतो भाजपा से विधायक बने. हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे महूदी विवाद से ही हजारीबाग लोकसभा से भाजपा का सांसद बनना सूत्रधार हुआ. इस 40 वर्ष में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी. हजारीबाग के भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा केंद्र में मंत्री रहे. झारखंड राज्य में भाजपा के तीन मुख्यमंत्री बने इसके बावजूद इस विवाद को इसलिए नहीं सलटाया गया ताकि हर चुनाव में इसे भावनात्मक चुनावी मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतर कर नौटंकी किया जा सके. बड़कागांव और हजारीबाग को जलाया जा सके और उल्टे कांग्रेस पर राजनीति का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हैं. 

 


 

तुष्टीकरण के राजनीति बीजेपी करती है ना की कांग्रेस. जब से बड़कागांव विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बन रहा है, बड़कागांव की जनता अमन और चैन से रहती है. इस अमन और चैन को भाजपा और आजसू को रास नहीं आती है और बीच-बीच में उलगुलान कर बड़कागांव विधानसभा को जलाने का प्रयास करती है. अंबा प्रसाद ने कहा कि है. जब चाहे धर्म के नाम पर व्यवसाईयों को तंग करना, दुकान बाजार बंद करना सड़क जामकर यातायात को बाधित करना लोगों का परेशान करना अमन चैन सौहार्द  वातावरण को बिगड़ना भाजपा भाजपा वाले को नीति और नियत बन गयी है. लेकिन बड़कागांव की जनता यह जान चुकी है कि कौन बड़कागांव में निचले स्तर की राजनीति कर रहा है.
अधिक खबरें
व्यवसाइयों के बीच भय पैदा करने वाले उत्तम गिरोह के 9 अपराधियों की हजारीबाग पुलिस ने निकाली परेड
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 7:10 PM

हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के श्री ज्वेलर्स में कुछ दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना के बाद आज हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर यह जानकारी दी है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है . सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों की पहचान की गई थी जिसमें बाइक सवार दो लो

पोस्टमार्टम हाउस जर्जर ख़राब हो सकता है विसरा
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 11:18 AM

हजारीबाग जिला पोस्टमार्टम हाउस में सीपेज़ की समस्या इन दिनों गंभीर होती जा रही है. सीलन और पानी रिसाव के कारण न सिर्फ कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि यहां रखे गए संरक्षित नमूनों (विसरा ) की गुणवत्ता पर भी खतरा मंडराने लगा है.पोस्टमार्टम हाउस के टेक्नीशियन ने जानकारी दी कि विसरा बेहद हिफाज़त से रखा जाता है, लेकिन लगातार हो रहे सीपेज़ के कारण उ

अधिवक्ता पति से प्रताड़ित हो रही महिला के लिए क्षेत्र के सैकड़ो महिला बनी झांसी की रानी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 10:42 AM

केरेडारी के केमो गांव निवासी पति-पत्नी किरण कुमारी एवम अधिवक्ता अमित कुमार ठाकुर का विवाद अभी थमने का नाम नही ले रहा है. इस प्रकरण में किरण देवी के घर बसाने के लिये जिला परिषद सदस्या अनिता सिंह, मुखिया अशोक राम, उप मुखिया भरत पांडेय समेत प्रखंड की महिला मंडल की सैकड़ों महिलायों का साथ मिला है.

असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर किया आस्था के साथ किया खिलवाड़, सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित मीठा तालाब के समीप एक मंदिर में लगे बजरंगबली के मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 2:16 PM

जारीबाग में इन दोनों अपराधी और अब सामाजिक तत्व ऑन का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है एक तरफ अपराधी जहां घटना को अंजाम देकर लोगों के बीच दहशत फैला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ और

दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा, पांच वाहनों में आपस में भिड़ंत, कई लोग घायल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 1:35 PM

दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा हुआ हैं. चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी nh,19 के पास पांच वाहन में भीषण टक्कर हो गया, जिसमें एक स्कॉर्पियो ,एक गैस टैंकर ,दो ट्रेलर, एक ट्रक के बीच टक्कर हुआ हैं.