मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेंगाबाद मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा बेंगाबाद चौक पर आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा में पर्यवेक्षक कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व निकाली गई. जहां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए और तिरंगे झंडे लहराए गए. इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश मंडल ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया. यह यात्रा न केवल देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए थी, बल्कि यह भी दिखाने के लिए थी कि भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कैसे प्रदर्शित कर सकते हैं. जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया
गिरिडीह जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. इससे पहले छोटकी खरगडीहा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. मौके पर मुख्य रूप से करणपुरा मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा,अनिल कुमार यादव, सुधीर शर्मा, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र लाल, प्रवीण राम, पप्पु मंडल, रिंकु शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.