मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दो को किया गया गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दो को किया गया गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी

,

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत दो को किया गया गिरफ्तार डीएसपी ने दी जानकारी

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

 रोहतास/डेस्क:  में सदर डीएसपी-दो कुमार वैभव ने बताया कि बीती रात मुफस्सिल थाने को सूचना मिली कि एक युवक को बराढी गांव स्थित घर में कैद कर पीटा जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इसी क्रम में उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. वहीं प्रेम प्रसंग के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

शादीशुदा महिला से चल रहा था अफेयर 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शैलेंद्र सिंह का गांव के हीं एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था. बीती रात भी महिला के बुलावे पर युवक उससे मिलने गया था, जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी.

महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की मां बार-बार अपने पुत्र को याद कर बेसुध हो रही है और अन्य महिलाएं लगातार उन्हें ढांढस दे रही हैं. जानकारी मिली कि मृत युवक दिव्यांग था और अभी तक उसकी शादी भी नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: ब्राह्मणवाद के नाम पर गुमराह करना गलत, सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से सीखने की जरूरत - जीतन राम मांझी

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम