नवगछिया में दिनदहाड़े हत्या, युवक को सिर में 4 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

By : News11 Bharat
नवगछिया में दिनदहाड़े हत्या, युवक को सिर में 4 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में NH-31 स्थित टावर चौक के पास अपराधियों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान पिंटू कुमार (पिता– जवाहर यादव), निवासी भवानीपुर, रंगरा चौक के रूप में हुई हैं. 

बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार दियारा क्षेत्र में अपने खेत से खाद छिड़काव कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से रेकी कर बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अपराधियों ने पिंटू के सिर में चार गोलियां मारी, जिससे पिंटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी अभी नहीं हुई थी. वहीं, मृतक के पिता जवाहर यादव दो महीने पहले भैंस चराने के विवाद में पड़ोसी से झगड़े के बाद जेल में बंद हैं, जिससे पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है. परिजनों ने मौके से चार खोखा बरामद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. सूचना पर रंगरा थाना और नवगछिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और आपसी रंजिश के बिंदुओं पर जांच कर रही है. दिनदहाड़े NH-31 जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में बीजेपी नेता रूपक सहनी हत्याकांड मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जिंदा गोली बरामद
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य