पटना में निर्मम हत्या

सेक्स रैकेट का विरोध करने पर युवक का अपहरण, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास से किडनैप बंटी का शव अथमलगोला में पाई गई।

By : Rani Thakur
सेक्स रैकेट का विरोध करने पर युवक का अपहरण, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : 6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास से बंटी किडनैप हुआ था। अपहरण के 5 दिन बाद 11 जुलाई को बंटी की लाश 60 किमी दूर अथमलगोला में पाई गई। बंटी की लाश शनिवार को नेशनल हाइवे के किनारे जिस स्थिति में मिली वो चौंकाने वाली बात है। जानकारी मिली है कि चेहरा कूचा हुआ था। आंख-नाक का कुछ भी पता नहीं चल रहा था। बाएं हाथ ठीक थे, पर दाहिने हाथ की सिर्फ हड्‌डी बची थी। पूरे शरीर पर चोट के काले निशान थे। यहां तक की शव गलनी शुरू हो चुकी थी। 

हाथ में पहने कड़े से शव की पहचान

SDPO-1 रामकृष्ण ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि NH के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव काफी हद तक डिकंपोज हो चुका है। मृतक के परिजनों ने हाथ में पहने कड़े से शव की पहचान की है। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचीं। शव मिलने के बाद आसपास के सभी संभावित रूट के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव पर मारपीट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

स्थापित होंगे दो पुलिस TOP 

SDPO के मुताबिक, पुलिस नियमित गश्त करती है, लेकिन आशंका है कि आरोपियों ने रात के अंधेरे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर शव को वहां ठिकाने लगाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस इलाके में दो पुलिस TOP स्थापित किए जाएंगे, ताकि वहां पुलिस की स्थायी मौजूदगी बनी रहे।

7-8 युवक बंटी को अपने साथ ले गए थे

जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। देखने से ही लग रहा था कि शव 4-5 दिन पुराना है। खेत में शव मिलने से साफ है कि यह हत्या का मामला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बंटी ने इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करता था। इसी मामले में सोमवार रात करीब 11.30 बजे किसी का फोन आया और उसे महावीर मंदिर के पास मिलने बुलाया। इसी दौरान 7-8 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। 6 जुलाई को राजधानी पटना के न्यू करबिगहिया के युवक बंटी कुमार को सोमवार की देर रात अगवा कर लिया गया। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता है। देर रात बंटी पटना जंक्शन के पास स्थित एक दुकान पर दही खरीदने पहुंचा था। तभी कुछ लड़के पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद उसका अपहरण कर के उसे ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से ले गए। इसका CCTV भी सामने आया था।
 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।