लाचारी की हद: पति जेल में, खुद बीमार; भूख और बीमारी से लड़ते-लड़ते फुलो देवी ने तोड़ा दम

बेबसी

लाचारी की हद: पति जेल में, खुद बीमार; भूख और बीमारी से लड़ते-लड़ते फुलो देवी ने तोड़ा दम

शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव की एक महिला फुलो देवी (24)पति विक्रम कुमार की मौत कथित सही इलाज नहीं मिलने के कारण गुरुवार को हो गई।

लाचारी की हद पति जेल में खुद बीमार भूख और बीमारी से लड़ते-लड़ते फुलो देवी ने तोड़ा दम

गरीबी से महिला ने तोड़ा दम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राहुल कुमार / शेरघाटी :
शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव की एक महिला फुलो देवी (24)पति विक्रम कुमार की मौत कथित सही इलाज नहीं मिलने के कारण गुरुवार को हो गई। स्वजनों के अनुसार महिला का पति विक्रम पिछले 6 माह से दुर्घटना के आरोप में जेल में बंद है। परिवार के समक्ष खाने पीने के सामान के साथ इलाज के लिए पर्याप्त साधन नहीं था। जिसके कारण सही इलाज नहीं करा पाई। 

25 दिनों से बीमार थी महिला

मृतका की सास यमुना कुंवर ने बताया कि वह पिछले लगभग 25 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। अनुमंडल अस्पताल में सरकारी इलाज करा रही थी। लेकिन बुखार नहीं छोड़ रहा था। दूसरी ओर बच्चों को पालन पोषण करने के लिए बीमार की स्थिति में भी गांव में जाकर काम करती रही। पिछले एक सप्ताह से जब लाचार हो गई तो काम छोड़ दी। इसके बाद खाना भी मिलना बंद हो गया। बच्चों को आस पास के लोगों से मांग कर खिला रहे थे। लेकिन बड़े के लिए क्या करते? आखिरकार उसकी मौत हो गई। 

गांव वालों के सहयोग से अंतिम संस्कार 

इस तरह गरीबी, लाचारी और समय की बेबसी ने एक भरा पूरा परिवार को तबाह कर दिया। महिला की मौत के बाद गांव वालों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजन के अनुसार महिला का पति ट्रैक्टर ड्राइवर है। 6 माह पहले उसके ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। जिसके आरोप में वह फिलहाल जेल में है। महिला की मौत से उसके छोटे बच्चों की परवरिश की चिंता बूढ़ी सास को सता रही है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मुखाग्नि उसके नाबालिग पुत्र ने दिया। अब जेल से पति को आने का इंतजार है ताकि उसका पारंपरिक दशकर्म आदि किया जा सके। 

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग 

महिला अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है, तीनों बच्चे नाबालिग हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। घर में न पर्याप्त राशन है और न ही आय का कोई साधन बचा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग किया है। साथ ही बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने तथा उनके पिता को कानूनी सहायता दिलाने की दिशा में भी आवश्यक पहल की मांग की गई है, ताकि इस उजड़े परिवार को फिर से सहारा मिल सके।
 

संबंधित सामग्री

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

मुंगेर में बड़ी वारदात टली, फायरिंग की साजिश से पहले तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

बिहार

मुंगेर में बड़ी वारदात टली, फायरिंग की साजिश से पहले तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

मुंगेर में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही पुलिस ने फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया. बरियारपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रक्सौल पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 47वीं एसएसबी बटालियन कैंप में अधिकारियों के

सासाराम के करगहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

बिहार

सासाराम के करगहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

खबर सासाराम के करगहर से है. सासाराम में भीषण गर्मी के बीच मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिया है. हम बात कर रहे हैं सासाराम के करगहर की. जहां सासाराम के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई

दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

बिहार

दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हुए हमले में 25 वर्षीय सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.