घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर : सुपौल में ससुर-जेठ-देवर व अन्य पर गंभीर आरोप, जख्मी रेफर

By : News11 Bharat
घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर : सुपौल में ससुर-जेठ-देवर व अन्य पर गंभीर आरोप, जख्मी रेफर

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क: सुपौल जिले के नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार को घरेलू विवाद में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता रीता देवी (42 वर्ष) ने अपने ससुर, देवर, जेठ समेत कई लोगों पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला करने, दुकान में आग लगाने का प्रयास, गले से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.
 
पीड़िता के द्वारा थाना में लिखित शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह निर्मली मेन रोड स्थित वार्ड 11 में अपनी “पुष्पांजलि ड्रेसेज” नामक दुकान पर बैठी थी. इसी दौरान उनके देवर गोपाल कुमार, जेठ गजेन्द्र प्रसाद साह, ससुर उमाकांत साह, सास राधा देवी, मिथलेश देवी, नीतू कुमारी और स्टाफ अनिल कुमार सहित अन्य लोग लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर झुंड बनाकर दुकान पर पहुंचे. आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई. महिला को दुकान से घसीटकर घर के अंदर ले जाकर पीटा गया.

रीता देवी ने बताया कि हमलावरों ने दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया और आग लगाने का प्रयास किया, जिसे दुकान के कर्मचारियों ने किसी तरह रोका. इस दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब एक भरी वजन की सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है, छीन ली. इतना ही नहीं, उमाकांत साह द्वारा चादर से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि गोपाल साह ने सिर पर लाठी से वार किया, जिससे नाक से खून बहने लगा. 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई. बाद में उसे घायल अवस्था में निर्मली एसडीएच में भर्ती कराया गया. मामले की सूचना निर्मली थाना को दी गई है. निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने कहा है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुंगेर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय,, सीसीटीवी में कैद चोरी के आधार पर पुलिस कर रही चोरों की तलाश

संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था