नावाडीह के सोन डीला में दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

नावाडीह के सोन डीला में दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

नावाडीह के सोन डीला में दिखा जंगली हाथी वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

रोहतास/डेस्क: रोहतास प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह स्थित सोन डीला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया. हाथी के सोन डीला, बिहार सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. कई किसानों को अपनी खड़ी फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था. बताया जा रहा है कि वह मदनपुर पहाड़ी क्षेत्र से उतरते हुए नवीनगर के रास्ते हुसैनाबाद होते हुए सोन डीला तक पहुंचा. इस दौरान उसने कुछ जगहों पर झोपड़ियों और खेत की मेड़ों को नुकसान पहुंचाया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जैसे ही हाथी के सोन तटीय इलाके में पहुंचने की सूचना मिली, रोहतास वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई. वनकर्मी आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. अधिकारियों ने लोगों से भीड़ नहीं लगाने और अफवाहों से बचने की अपील की. घंटों की मशक्कत और रणनीतिक प्रयास के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को खेतों से दूर मूंज क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया. अधिकारियों के अनुसार हाथी को झारखंड सीमा की दिशा में मोड़ दिया गया है ताकि वह दोबारा आबादी वाले इलाके की ओर न लौटे.
रोहतास रेंजर चौहान शशि भूषण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है.

वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें. घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बना हुआ है. देर शाम तक हाथी को सोन डीला इलाके में ही देखा गया, जिससे ग्रामीणों में भय बना रहा. वन विभाग की निगरानी जारी है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, मौत

संबंधित सामग्री

धूमधाम से मनाया गया एमडीजे पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव समारोह

बिहार

धूमधाम से मनाया गया एमडीजे पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव समारोह

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

झारखंड

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

झारखंड

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

झारखंड

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

बोकारो में अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, मौत

झारखंड

बोकारो में अपराधियों का तांडव, एक युवक को मारी गोली, मौत