दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

Violent clash in Darbhanga! Youth beaten to death;

दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हुए हमले में 25 वर्षीय सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

दरभंगा में खूनी संघर्ष युवक की पीट-पीटकर हत्या बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली

न्यूज11 भारत
दरभंगा/डेस्क:
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हुए हमले में 25 वर्षीय सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं, घटना के दौरान बिहार पुलिस के एएसआई मोबिन को गोली लग गई, जिनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुबह फोन कर सुनील को घर से बुलाया गया और पहले से घात लगाए लोगों ने उस पर हमला कर दिया. कुछ देर बाद शिव मंदिर के पास उसका शव बरामद हुआ. परिजनों ने गांव के सोनू, मोनू, राहुल समेत करीब 10 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है.

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जबकि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. डीआईजी मनोज कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी मौके का निरीक्षण किया. एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस के अनुसार, मृतक सुनील सहनी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस ने यह भी बताया कि उसने गांव की एक मुस्लिम युवती से विवाह किया था, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात भी सामने आई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम पर भाईचारे, शांति और इंसानियत का संदेश, मिशन मोड़ से निकला भव्य ताजिया जुलूस
 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय