अधिवक्ता का हथियार लहराते वीडियो वायरल, घर से कई अवैध हथियार बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
अधिवक्ता का हथियार लहराते वीडियो वायरल, घर से कई अवैध हथियार बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित तकिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक अधिवक्ता के घर से कई अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है. दरअसल अधिवक्ता पर मामूली विवाद में हथियार लहराने तथा महिला के साथ मारपीट का आरोप है. जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

अधिवक्ता के घर से मिले अवैध हथियार व कारतूस

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सासाराम नगर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता के तकिया मोहल्ला स्थित आवास पर शनिवार की सुबह छापेमारी की. पुलिस को अधिवक्ता राजकमल प्रसाद के आवास से कई अवैध हथियार और काफी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और आगे की कार्रवाई चल रही है.

पुलिस हिरासत में अधिवक्ता और पत्नी

मामले में पुलिस ने अधिवक्ता राजकमल प्रसाद और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से एक अवैध कट्टा, एक पिस्टल तथा 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिवक्ता एवं उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अधिवक्ता ने रखा पक्ष

वहीं गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता राजकमल प्रसाद ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शनिवार की सुबह पुलिस अचानक उनके घर का गेट फांदकर अंदर घुस आई और फिर पुलिस ने दावा किया कि घर से कई अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि बरामद हथियारों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इधर अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है और चर्चाओं का बाजार गर्म है.

मामूली विवाद में हुई घटना 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीते गुरुवार को अधिवक्ता के घर के समीप कुछ महिलाएं लकड़ी काट रही थी. जिससे नाराज होकर अधिवक्ता ने महिलाओं को हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी. इतना हीं नहीं महिलाओं ने उक्त अधिवक्ता पर छेड़छाड़ व मारपीट का भी गंभीर आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान केलिए पूर्णिया पहुंचे पर्यवेक्षक, संजय कपूर, नामों की घोषणा शीघ्र करने की कही बात

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य