न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है. अब हर सुबह प्रार्थना की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से की जाएगी. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों और स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रगीत के दौरान सभी शिक्षक, छात्र और कर्मचारी खड़े होकर इसका सम्मान करेंगे. अगर किसी स्कूल में लापरवाही या असम्मान पाया गया, तो संबंधित संस्थान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए जिम्मेदारी स्कूल हेड और संस्थान प्रमुखों पर तय की गई है.
यह भी पढ़े: रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ