भारत-नेपाल बॉर्डर से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी साजिश

कार्रवाई

भारत-नेपाल बॉर्डर से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी साजिश

भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया है।

भारत-नेपाल बॉर्डर से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार नेपाल भागने की थी साजिश 

भारत-नेपाल सीमा से पकड़ी गई उज़्बेकिस्तानी महिला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
मनीष कुमार / मोतिहारी :
भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया है। यह महिला भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। प्रारंभिक जांच में महिला के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीज़ा नहीं मिला। उसके पास से कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

भारतीय पहचान के फर्जी दस्तावेज बनवाए

एसएसबी के अनुसार, महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन (जन्मतिथि 20 दिसंबर 1994) के रूप में हुई है। उसके पास उज़्बेकिस्तान का पासपोर्ट (संख्या FA0742942) मिला है, जो अक्टूबर 2029 तक वैध है। जांच में सामने आया है कि महिला पिछले करीब एक वर्ष से मुंबई में एक भारतीय नागरिक के साथ कथित रूप से अवैध रूप से रह रही थी। इस दौरान उसने अपना नाम बदलकर भारतीय पहचान के दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

विभिन्न पहलुओं से जांच जारी 

एसएसबी ने महिला को आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस एवं संबंधित एजेंसियां उसके भारत में अवैध रूप से रहने, फर्जी पहचान पत्र बनवाने तथा नेपाल जाने के उद्देश्य समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला विदेशी नागरिक अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से संबंधित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक ही परिवार के दो लोगों ने खाया जहर; दो लोगों ने लगायी फांसी, तीन की मौत 

बिहार

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक ही परिवार के दो लोगों ने खाया जहर; दो लोगों ने लगायी फांसी, तीन की मौत 

चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बिशुनपुर गांव की घटना

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, फिर पटना लौटे नितिन नवीन

बिहार

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, फिर पटना लौटे नितिन नवीन

नितिन नवीन चार दिन बाद ही फिर पटना पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास में वह बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार

कल पटना समेत बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

बिहार में कल (रविवार) जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम बारिश के आसार हैं।

बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती  

बिहार

बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती  

छपरा में 20 जुलाई को एक रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 100 पदों पर सीधी भर्ती ली जाएगी।  

Bihar Train : अब गया होकर चलेगी यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 

बिहार

Bihar Train : अब गया होकर चलेगी यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 

रेलवे ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।