यूपी-बिहार हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, शातिर तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा व मोबाइल बरामद 

By : News11 Bharat
यूपी-बिहार हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, शातिर तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा व मोबाइल बरामद 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. करगहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने यूपी–बिहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान तेन्दुनी गांव निवासी विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार वैभव के नेतृत्व में करगहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेन्दुनी गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

यूपी के कुख्यात अपराधियों से कनेक्शन
पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है. पुलिस के अनुसार, विपिन कुमार सिंह का संपर्क उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सुंदरम उपाध्याय और देवेश्वर शुक्ला से है, जो यूपी के कुख्यात अपराधी गिरोह से जुड़े बताए जाते है. ये दोनों अपराधी कई संगीन मामलों में फरार चल रहे है. पुलिस को आशंका है कि इन्हीं के माध्यम से बिहार में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी.

हत्या के आरोप में जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2022 में अपने ससुर मुन्ना सिंह की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. करीब दो वर्षों तक जेल में रहने के बाद बाहर आने पर वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया. जेल से छूटने के बाद उसने संगठित गिरोह के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाने और बिहार के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों में उनकी आपूर्ति शुरू कर दी.

मोबाइल से खुलेंगे कई राज
पुलिस बरामद मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से कॉल डिटेल्स, चैट और लेन-देन से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचना आसान होगा.

मामला दर्ज, छापेमारी जारी
इस संबंध में करगहर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 01/26) दर्ज की गई है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार वैभव ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध हथियारों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा. ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़े: गयाजी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन से दबकर 13 वर्षीय नाबालिग की मौत

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट