न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार आएंगे. बिहार में उनका आगमन किशनगंज में होगा. जहां वह किशनगंज स्थित एमजीएम कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे. जिसके बाद अमित शाह कल (26 फरवरी) अररिया जाएंगे. इस दौरान वह कई बैठक को भी मौजूद रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 फरवरी को पूर्णिया जाएंगे, जहां वह सीमांचल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिनों तक सीमांचल में रहेंगे. सीमांचल नेपाल और बांग्लादेश का सीमावर्ती इलाका है. बता दें, सामरिक सुरक्षा को लेकर दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि बैठक के दौरान घुसपैठ को लेकर भी समीक्षा की जाएगी. बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बैठक करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मांस मछली बेचने वाले को अब नगर निगम देगा लाइसेंस, इन दुकानदारों को नहीं देना होगा शुल्क