बिहार विधानसभा चुनाव 2025

'नीतीश कुमार के शासन में बेटियां गर्व से घर से निकलती हैं, लालू-राहुल ने बिहार को पीछे धकेला'

गया के वजीरगंज में बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

By : News11 Bharat
'नीतीश कुमार के शासन में बेटियां गर्व से घर से निकलती हैं, लालू-राहुल ने बिहार को पीछे धकेला'

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क:  गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर मोहल्ला स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में शामिल होने से पहले गया एयरपोर्ट पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. आज बेटियां गर्व से घर से बाहर निकलती हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं.

वहीं उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को सालों तक पीछे धकेला. तेजस्वी यादव की सरकार में तो जमीन कुर्क कर नौकरी देने की नौबत आ गई थी. सैनी ने जनता से अपील की कि बिहार के विकास को गति देने के लिए एक बार फिर एनडीए सरकार को मजबूत करें.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया ऐतिहासिक विकास, सिमरी बख्तियारपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य