न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं. देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 14 निवासी संजीव राय और अजय राय के रूप में हुई है. दोनों मृतक आपस में सगे भाई थे. बताया जा रहा है कि दोनों भाई पटोरो थाना क्षेत्र से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई है. दो भाई की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.
यह भी पढ़े: पत्नी के कारनामे से पति के लिए घर ही बना टॉर्चर सेंटर, खतरे में जान, एसपी से सुरक्षा की गुहार