भागलपुर में दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण कांड से जुड़ता मामला, दहशत में छात्राएं

भागलपुर में दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण कांड से जुड़ता मामला, दहशत में छात्राएं

भागलपुर में दो नाबालिग छात्राएं लापता पुराने अपहरण कांड से जुड़ता मामला दहशत में छात्राएं

शम्भु भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं बीते सात दिनों से लापता हैं. बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं अपने घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए स्कूल आई थीं लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

लापता छात्राओं के परिजनों ने इस संबंध में बबरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और छात्राओं के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है.

इस पूरे मामले में उस वक्त नया और गंभीर मोड़ सामने आया जब इसी स्कूल की एक छात्रा ने अपने साथ सितंबर 2025 में हुए अपहरण की दर्दनाक कहानी बताई. पीड़िता का आरोप है कि उसका अपहरण उसकी ही सहेली ने साजिश के तहत किया था. उसे बहला-फुसलाकर भागलपुर जंक्शन ले जाया गया जहां उसका सौदा किया गया. इसके बाद मानव तस्करी से जुड़े लोग उसे उत्तर प्रदेश ले गए जहां उसकी किडनी के सौदे की बात सामने आई. किसी तरह वह छात्रा वापस लौट पाई.

अब जब उसे अपनी ही स्कूल की दो छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिली तो उसने आशंका जताई है कि जिस तरह उसका अपहरण हुआ था उसी तरह उसकी सहेलियों के साथ भी घटना हुई हो सकती है.वापस आई छात्रा का कहना है कि इस घटना के बाद से स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों में भारी डर का माहौल है. उसका कहना है कि डर के कारण वह खुद स्कूल नहीं जा पा रही है. उसकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है. छात्रा ने बताया कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन डर के चलते प्राइवेट ट्यूशन तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है.

वहीं पूरे मामले पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोनों लापता छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा. इसके लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार काम कर रही है.

फिलहाल इस घटना ने भागलपुर में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्कूल जाने वाली बच्चियों और उनके परिजन दहशत में हैं और सभी को पुलिस कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षित वापसी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: भरनो के बालिका मध्य विद्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया

संबंधित सामग्री

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की