आंदोलन

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By : Rani Thakur
अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ ग्रामीण मजदूरों और गरीब परिवारों ने नवादा प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया है। 

आंदोलनकारियों का आरोप है कि एनएच-20 के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़े मकानों के साथ छोटे और गरीबों के घरों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इससे कई परिवारों के सामने आशियाना बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गरीबों के आवास की सुरक्षा, मनरेगा में काम और उचित मजदूरी, राशन कार्ड, पेंशन, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने कहा कि गरीबों की समस्याओं का समाधान किए बिना घर उजाड़ना उचित नहीं है। संगठन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
 
संबंधित सामग्री

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अनुज सिंह के बारे में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नोमिनेशन की तैयारी गर्दा है।

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है।

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।