दुखद

बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे दो सगे भाई, परिवार में कोहराम

जमुई में आज गणपति विसर्जन खुशी नहीं, मातम लेकर आया। सोनो में मूर्ति विसर्जन देखने गए दो मासूम सगे भाई नहर में डूब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो चिराग बुझने से पूरा परिवार उजड़ गया है।

By : Rani Thakur
बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबे दो सगे भाई, परिवार में कोहराम

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। टीकलाई आहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बाबूडीह निवासी और खैरा थाना में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवान शंकर चौधरी के दो बेटों के रूप में हुई है - 11 साल का अमरजीत चौधरी जो पांचवीं कक्षा में पढ़ता था  और 6 साल का रुद्र प्रताप जो अभी एलकेजी में था।

बताया जा रहा है कि गांव में मूर्ति विसर्जन हो रहा था, भीड़ लगी थी। दोनों भाई भी आहार के किनारे खड़े होकर विसर्जन देख रहे थे, तभी पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में चले गए। जब तक परिजन और गांव वाले दौड़कर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शंकर चौधरी के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे थे। अमरजीत सबसे बड़ा और रुद्र मंझला बेटा था। सबसे छोटा बेटा अभी गोद में है। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।