कार्रवाई

साधु चौहान हत्याकांड में गया से गिरफ्तार दो आरोपी, विशेष टीम ने की कार्रवाई

साधु चौहान हत्याकांड में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को नवादा पुलिस की विशेष टीम ने गया जिले से गिरफ्तार कर लिया। 

By : Rani Thakur
साधु चौहान हत्याकांड में गया से गिरफ्तार दो आरोपी, विशेष टीम ने की कार्रवाई

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: साधु चौहान हत्याकांड में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को नवादा पुलिस की विशेष टीम ने गया जिले से गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाना में डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी विकास चौहान और अनुज कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना के आधार पर विशेष टीम ने गया में छापेमारी कर दोनों को दबोचा। पूछताछ में हत्याकांड और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का दावा किया गया है। 27 अगस्त को बेलदारी गांव में साधु चौहान की हत्या हुई थी। मृतक के पुत्र सुजीत चौहान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जमीन विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।