एक लाख 32 हजार बोल्ट बिजली करंट की चपेट में आकर ट्रक हुआ खाक, ड्राइवर की मौत, खलासी गंभीर

By : News11 Bharat
एक लाख 32 हजार बोल्ट बिजली करंट की चपेट में आकर ट्रक हुआ खाक, ड्राइवर की मौत, खलासी गंभीर

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां सिंघिया थाना के भरहर चौक के पास एक लाख 32 हजार बोल्ट की बिजली करंट की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई. इसमे   ट्रक मालिक जो खुद चालक भी थे उनके साथ एक खलासी भी झुलस गए. इसमे ट्रक मालिक की मौत हो गई जबकि खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक ट्रक मालिक की पहचान समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना के धुरलक निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया है कि पप्पू खुद अपनी ट्रक को चलाता था. ट्रक पर रासायनिक खाद लदा हुआ था.आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रक पर कुछ और लोग भी सवार हो सकते है. हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है. घटना की जानकारी मिलते ही जब तक आसपास के लोग कुछ मदद कर पाते ट्रक पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया.पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई है.

जानकारी के मुताबिक सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहर चौक के पास बिजली करंट की चपेट में आने से खाद लदे ट्रक में अचानक आग लग गई देखते–ही–देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसने की सूचना है, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, ट्रक सिंघिया से खाद लोडकर निमी की ओर जा रहा था. रास्ते में बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से ट्रक में आग गई . आग इतनी तेजी से फैली कि चालक व अन्य सवारों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं, जिससे अफरा–तफरी का माहौल बना हुआ है. घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सवार अन्य लोगों की स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय मंडल कारा में अचानक हुई छापेमारी मची अफरा-तफरी!

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य