रोहतास से पटना जा रही ट्रैवलर-डंफर से टकराई, एक महिला की मौत, दर्जनों घायल 

By : News11 Bharat
रोहतास से पटना जा रही ट्रैवलर-डंफर से टकराई, एक महिला की मौत, दर्जनों घायल 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले के बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के समीप रविवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रोहतास से पटना जा रही एक ट्रैवलर बस अचानक डंफर से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गये. मृत महिला गौरी देवी बेगूसराय जिले के बरौनी की रहने वाली बताई जाती हैं=, जो रोहतास में अपने अमीन पुत्र के साथ किराए के मकान पर रहती थी.

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की सुबह रोहतास बाजार से खुलने वाली एक ट्रैवलर बस करीब तीन बजे बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के समीप से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही एक डंफर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर सड़क किनारे पलट गई और दबने से एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है.

वहीं हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि तोराब नियाजी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बंजारी सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले ट्रक यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर मौत का कहर बनकर दौड़ते रहते है, जिससे आए दिन लोगों की लाशें उठानी पड़ती है. इधर हादसे की सूचना पर पहुंची रोहतास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया है और पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़े: रोहतास: एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, घास काटने को लेकर हुआ था विवाद 
 
संबंधित सामग्री

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी