अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, जानिए कब से शुरू हुई नई सेवा

बिहार हेली-टूरिज्म सेवा

अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, जानिए कब से शुरू हुई नई सेवा

Bihar News, Bihar Tourism, Bihar CM, Bihar CM Samrat, Samrat Choudhary, Bihar Latest News, New Facility In Bihar

अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन जानिए कब से शुरू हुई नई सेवा

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पर्यटक अब हेलिकॉप्टर से बिहार में भ्रमण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज "मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026" की शुरुआत की। इसके तहत आज (13 जुलाई) से बुकिंग शुरू हो रही है। बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर इसकी बुकिंग लोग कर सकते हैं। हालांकि, 18 जुलाई से हेली टूरिज्म योजना की औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी।

3 प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया

इस योजना के अंतर्गत वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय वायुयान, वहीं कैमूर और राजगीर के लिए 6+2 सीटर श्रेणी के किराये के हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। हर फेरी में अधिकतम 5 सीटें पर्यटकों के लिए आरक्षित की जा सकेंगी।

पटना से उड़ान का समय

पटना-वाल्मीकिनगर-पटना सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होगी। वाल्मीकिनगर तक पर्यटक छोटे विमान से जा सकेंगे। इसमें 20 लोग बैठ सकेंगे। पहली उड़ान सुबह 10:00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे वाल्मीकिनगर से वापसी होगा। वहीं, दूसरी उड़ान दोपहर 3:00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और 4:30 बजे वाल्मीकिनगर से वापसी होगी। इसके एक तरफ का किराया 5 हजार रुपए प्रति व्यक्ति है। इस मार्ग पर प्रति सप्ताह 20-20 सीटों की क्षमता निर्धारित है।

राजगीर और मां मुंडेश्वरी के लिए उड़ान का समय

पटना-राजगीर-पटना और पटना-कैमूर-पटना हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। राजगीर के लिए हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे पटना एयरपोर्ट से उड़ेगा और वापसी सुबह 10:30 बजे होगी। कैमूर के लिए सुबह 11 बजे सेवा शुरू होगी और वापसी 12:45 बजे होगी। राजगीर के लिए प्रति व्यक्ति 4 हजार और कैमूर का 6 हजार रुपये किराया होगा। प्रति व्यक्ति 4 से 5 किलो का सामान ले जा सकेंगे। इन दोनों मार्गों पर प्रति सप्ताह 10-10 सीटों की क्षमता निर्धारित है।

पटना में मिलेगा 10 मिनट का जॉय राइड

पटना के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर से जॉय राइड की खास सुविधा शुरू की जाएगी। 2100 रुपए में 10 मिनट की हवाई यात्रा में पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्तश्री हरिमंदिर साहिब समेत शहर के सभी प्रमुख स्थलों को ऊपर से देख सकेंगे।

टूरिस्ट गाइड की सुविधा फ्री

पटना एयरपोर्ट के पास से इसका परिचालन किया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को मिलेगी। विभाग केवल हवाई टिकट शुल्क लेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड की सुविधा फ्री में दी जाएगी। पर्यटन स्थलों पर ठहरने, खाने-पीने, घूमने आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। सभी टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

झारखंड

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

झारखंड

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

झारखंड

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

जपला–दंगवार मार्ग पर हरिहर चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

झारखंड

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

मानगो थाना में जदयू नेताओं ने विधायक सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह एवं बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.