गौनाहा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

By : Admin
गौनाहा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अजिया शेरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान बेलवा गांव वार्ड नंबर सात निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र राहुल महतो (25) और वशिष्ठ महतो के पुत्र करण महतो (12) के रूप में हुई है. दोनों युवक सुबह करीब आठ बजे बेलवा छठ घाट से लौटने के बाद किसी काम से नरकटियागंज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गौनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मासूम जिंदगियां खत्म हो गई. उन्होंने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़े: चुनावी प्रचार के दौरान जदयू मंत्री महेश्वर हजारी को जनता के विरोध का करना पड़ा सामना, गाड़ी से फाड़ा पार्टी का झंडा
 
संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार