तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra: पटना में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट भी हुए शामिल

पटना में आज सुबह ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा मं सीएम सम्राट हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक 1.5 किलोमीटर पैदल चले।<br/><br/>

By : Rani Thakur
Tiranga Yatra: पटना में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट भी हुए शामिल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
पटना में आज सुबह ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट भी शामिल हुए। वो हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक 1.5 किलोमीटर पैदल चले।

तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले सीएम सम्राट चौधरी गांधी मैदान में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी मौजूद थे। 

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज पटना में मुख्य तिरंगा यात्रा के बाद 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।

तिरंगा यात्रा को देखते हुए आज सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और बुद्धमार्ग से जुड़े कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को इस रोक से बाहर रखा गया है।

पटना जंक्शन की ओर से आने वाले वाहनों को डाकबंगला चौराहे से पूरब की ओर मोड़कर भट्टाचार्या चौक और पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की तरफ भेजा गया। वहीं, एग्जीबिशन रोड की ओर आने वाले वाहनों को बिग बाजार के पास कटिंग से वापस भट्टाचार्या चौक की ओर डायवर्ट किया गया है। 

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।