काल बना हाइवा: भागलपुर में 3 लोगों की मौत, बच्ची के शव के चुनने पड़े टुकड़े

दर्दनाक हादसा

काल बना हाइवा: भागलपुर में 3 लोगों की मौत, बच्ची के शव के चुनने पड़े टुकड़े

भागलपुर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा 3 घरों पर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। हादसे के दौरान हाइवा की स्पीड 60-70 के करीब थी।

काल बना हाइवा भागलपुर में 3 लोगों की मौत बच्ची के शव के चुनने पड़े टुकड़े

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भागलपुर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा 3 घरों पर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। हादसे के दौरान हाइवा की स्पीड 60-70 के करीब  थी। जानकारी मिली है कि एकदम से उसका टायर फटा। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और बालू लदा ट्रक सड़क किनारे बने 3 घरों पर पलट गया।

मृतकों के नाम

गाड़ी के नीचे दबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुड्डू डोम के बेटी राधा कुमार (4), अंकुश कुमार (3) और भिखारी डोम की पत्नी इंदु देवी (50) के रूप में हुई है।

जेसीबी से निकालनी पड़ी बॉडी 

कहा जा रहा है कि 3 साल की राधा की बॉडी 20 से ज्यादा टुकड़ों में मिली। घटनास्थल पर पिता अपने हाथ से बेटी के टुकड़े चुनते रहे। 4 साल का अंकुश बालू के ढेर में दबा था, जिसे पिता ने बालू हटाकर निकाला तो उसकी लाश मिली। वहीं, 50 साल की इंदु देवी हाइवा के नीचे दबी थीं और उनकी बॉडी निकालने के लिए JCB बुलवानी पड़ी। इस हादसे में कुल 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तेज आवाज के साथ पलटा हाइवा 

जानकारी मिली है कि सुबह करीब 8 बजे अचानक से तेज आवाज आई और हाइव इन घरों पर पलट गया। इस घटना में दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। आसपास के कुछ लोगों की मदद से बालू में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।  

लोगों ने नेशनल हाई-वे किया जाम 

पुलिस के अनुसार हाइवा खगड़िया से नवगछिया की तरफ जा रही थी। टायर ब्लास्ट होने की वजह से ये हादसा हुआ। सूचना के बाद ट्रैफिक DSP अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। JCB की मदद से बालू के नीचे दबी लाश को निकाला गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-31 को लगभग 45 मिनट तक जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस के प्रयास से स्थिति को नियंत्रित कर जाम हटाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया।

संबंधित सामग्री

Shravani Mela 2026: शिवमंत्र से गूंजेगा कांवरिया पथ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार

Shravani Mela 2026: शिवमंत्र से गूंजेगा कांवरिया पथ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

श्रावणी मेला क्षेत्र (पूरे कांवरिया पथ) में कांवरियों के लिए मोबाइल नंबर वाले साइनेज लगाए जाएंगे। बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के निकट ड्रोन शो और लेजर शो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

Bihar Train: बिहार से इस राज्य के लिए दौड़ेगी श्रावणी मेला स्पेशल, चेक करें रूट और टाइम टेबल

बिहार

Bihar Train: बिहार से इस राज्य के लिए दौड़ेगी श्रावणी मेला स्पेशल, चेक करें रूट और टाइम टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

बिहार

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

बिहार

बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 181.93 लीटर विदेशी शराब समेत स्कूटी भी जब्त की गई।

अब गांव में भी देना होगा टैक्स, पंचायत वसूलेगी कर, जानिए बिहार सरकार की पूरी तैयारी

बिहार

अब गांव में भी देना होगा टैक्स, पंचायत वसूलेगी कर, जानिए बिहार सरकार की पूरी तैयारी

शहरों की तर्ज पर अब बिहार के गांवों में भी टैक्स वसूली की जाएगी। सभी ग्राम पंचायतें हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये टैक्स लेगी।