एक देसी हथियार के साथ 3 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

By : News11 Bharat
एक देसी हथियार के साथ 3 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  आमस थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आमस थाना कांड संख्या 06/26, दिनांक 7 जनवरी 2026 के तहत धारा 25(1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए मो. इमरान, जिशान अली एवं नेहाल खान को एक देशी हथियार के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

थाना सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया, जहां से तीनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त आमस थाना कांड संख्या 321/25, धारा 310(2) बीएनएस (मुर्गी दाना डकैती कांड) में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं. पूछताछ के क्रम में पुलिस ने उक्त डकैती कांड में प्रयुक्त हथियार की भी बरामदगी कर ली है, जिससे मामले के उद्भेदन में अहम सफलता मिली है.

थानाध्यक्ष  धनंजय कुमार  ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग इस गिरोह में शामिल हैं.

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य