कटिहार सदर अस्पताल में उगाही का खुला खेल, मुफ्त जांच में मची हुई है लूट!

मरीजों की जेब पर डाका, जांच में 200 से 300 की खुली वसूली!

By : News11 Bharat
कटिहार सदर अस्पताल में उगाही का खुला खेल, मुफ्त जांच में मची हुई है लूट!

कुन्दन सिंह/न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है.अस्पताल के जांच घर में खुलेआम अवैध उगाही का खेल चलता है. सूत्र बताते है, कि जिसमें आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से लेकर टेक्नीशियन और स्टाफ तक शामिल पाए जा रहे हैं. जांच के लिए आने वाले मरीजों से 200 से 300 रुपए तक वसूले जाते हैं. जबकि अस्पताल में सभी जांचें पूरी तरह निशुल्क हैं. लेकिन आशा कार्यकर्ता मरीज से जांच के नाम पर रुपए लेती है. वसूले गए रुपए खुद और जांच करने वाले टेक्नीशियन दिनों मिल बांट कर खाती है.

अब इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उनका कहना है,कि इससे पहले भी ऐसे दोषियों को हटाया जा चुका है. लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है,कि मुफ्त सुविधा होने के बावजूद मरीजों से पैसा क्यों और कैसे लिया जा रहा है? यह न सिर्फ गरीब मरीजों को मुक्त इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है,बल्कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है. ऐसे में कुछ भ्रष्ट आशा कार्यकर्ता और टेक्नीशियन के कारण स्वास्थ्य विभाग की नाम को धूमिल की जा रही है. जरूरत है,कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई हो,ताकि अस्पताल में आने वाला हर मरीज सुरक्षित और निःशुल्क सुविधा प्राप्त कर सके.

यह भी पढ़ें: सहरसा रेलवे स्टेशन पर मिला बिना टिकट घूमता विदेशी मूल का नागरिक, पासपोर्ट–वीज़ा भी गायब मिला

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य