हमारी पार्टी में किसी प्रकार की टूट का कोई सवाल ही नहीं है - उपेन्द्र कुशवाहा

मनरेगा-जी राम जी योजना पर भी खुलकर बोले RLM प्रमुख

By : News11 Bharat
हमारी पार्टी में किसी प्रकार की टूट का कोई सवाल ही नहीं है - उपेन्द्र कुशवाहा

विकास कुमार/न्यूज11 भारत

रोहतास/डेस्क: सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट के सवाल का उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में किसी प्रकार की टूट का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि आपके पास वाजिब सवाल ही नहीं है. जिसका जवाब दिया जाए. दो दिन पूर्व पटना में आयोजित दल के लिट्टी पार्टी में उनके तीन विधायक के शामिल नहीं होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब देते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है. इसके बारे में चर्चा किया जाए. उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट के सवाल को ही खारिज कर दिया तथा कहा कि इस तरह के सवाल बेवजह पूछे जा रहे हैं. उन्होंने अपने पार्टी में किसी प्रकार की टूट एवं विधायकों के असंतोष को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. बता दे की सासाराम के परिषद में वह आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बातें कही है. बता दे की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों के असंतोष की बात सामने आ रही है. ऐसे में इन खबरों के बीच पहली बार उपेंद्र कुशवाहा पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए हैं. 

मनरेगा में होता था बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार - उपेन्द्र कुशवाहा

सासाराम स्थित परिसदन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता रहा है. मजदूरों के नाम पर फर्जी हाजिरी बनाई जाती थी और भुगतान उठा लिया जाता था, जबकि काम मशीनों से कराया जाता था.

उन्होंने कहा कि नए कानून में बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे अब फर्जी हाजिरी संभव नहीं होगी. यह कदम भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक सुधार है.

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीण मजदूरों को मिलने वाले काम के दिनों की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले जहां 100 दिन रोजगार का प्रावधान था, अब उसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे मजदूरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है और नए प्रावधानों से इसका सकारात्मक असर जमीन पर दिखेगा.

यह भी पढ़ें:पटना: रातो-रात खाली होने लगा राबड़ी आवास! सामान की शिफ्टिंग शुरू

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य