सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस सहायता के बारे में रोसड़ा डीएसपी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

By : News11 Bharat
सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस सहायता के बारे में रोसड़ा डीएसपी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा रोसड़ा शहर के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच पुलिस सहायता की जानकारी दी. इस कार्यक्रम में छात्र ,छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग के बारे में बताया गया. उन्हें यह भी सिखाया गया कि कैसे अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखना है और ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए क्या कदम उठाने हैं. रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने छात्र, छात्राओं को अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड प्रबंधन, दो-कारक प्रमाणीकरण और अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में बिस्तार से समझाया. साथ ही पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे जरूरत पड़ने पर मदद ले सकें. 

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र,छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए टिप्स दिए गए, अनजान लिंक पर क्लिक करने, अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखने, और ऑनलाइन व्यवहार में सावधानी बरतने संबंधित बातों को बताया गया. इस दौरान रोसड़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल,पीएसआई अनीश कुमार, महिला हेल्प डेस्क के एसआई मधुबाला कुमारी मौजूद थी. कार्यक्रम केकदौरान रोसड़ा थाना के पीएसआई अनीश कुमार ने छात्रों के बीच मोबाइल का उपयोग से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें. इसके दुष्प्रभाव से बचे. वहीं रोसड़ा अपर थानाध्यक्ष ने छात्रों को नशे के खिलाफ जानकारी देते हुए कहा की नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को अंदर से खाली कर देता है. यह न केवल व्यक्ति को बल्कि उनके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. अपर थानाध्यक्ष ने कहा की वे अपने  दोस्तों और परिवारों के सदस्यों को भी नशे के खतरे के बारे में जागरूक करें. मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और छात्र छात्रा मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: सरिया में ग्रामीण पर जानलेवा हमला, दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे थाने, दर्ज करवाई शिकायत

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य