पानी से बड़ी नाली की समस्या, ग्रामीण बोले—पहले नाली, फिर नल-जल

By : Vaibhaw Vikram
पानी से बड़ी नाली की समस्या, ग्रामीण बोले—पहले नाली, फिर नल-जल

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के चिलीम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में नाली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के लिए नल-जल से पहले नाली अब सबसे बड़ी जरूरत बन गई है. दशकों से ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर विधायक प्रतिनिधि तक नाली निर्माण की गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन आज तक ठोस पहल नहीं हो सकी.

नाली नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी इधर-उधर जमा रहता है. इससे न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि पड़ोसियों के बीच पानी बहाने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है. कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है. जलजमाव के कारण पीने का पानी भी दूषित हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

वार्ड 17 की रहने वाली किरण देवी बताती हैं कि नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाने का काम महीनों पहले शुरू हुआ, लेकिन अब तक अधूरा है. यदि बिना नाली बनाए नल-जल की आपूर्ति शुरू कर दी गई, तो निकास के अभाव में स्थिति और भयावह हो जाएगी. उन्होंने चेताया कि तब लोगों के बीच झगड़े और बढ़ेंगे.
ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में चापाकल और समरसेबल तो लगे हैं, लेकिन निकास की कोई व्यवस्था नहीं है. सार्वजनिक चापाकलों के आसपास गंदगी पसरी रहती है, जिससे मजबूरी में लोगों को दूषित पानी का ही उपयोग करना पड़ रहा है.

गांव की सोनी देवी और जितेंद्र कुमार पाल बताते हैं कि नल-जल योजना का पाइप केवल मुख्य मार्ग तक ही सीमित है. अंदर की गलियों में अब तक काम शुरू नहीं हुआ. स्वरूप पासवान के घर से निरंजन पासवान के घर तक की दोनों गलियों में दर्जनों परिवार रहते हैं, जहां नाली और पानी-दोनों की समस्या समान रूप से गंभीर है.

गांव के बुजुर्ग रघुनंदन पासवान बताते हैं कि पिछले 20 वर्षों से नाली निर्माण की मांग की जा रही है. एक बार थोड़ी दूरी तक नाली बनाई गई थी, जो कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई. आज उसका कोई नामोनिशान नहीं है. वहीं अनिल कुमार का कहना है कि नल-जल योजना के तहत लगाया गया मोटर मात्र दस दिन ही चला, उसके बाद तकनीकी खराबी बताकर बंद कर दिया गया. कुछ दिनों तक लोग सीधे मोटर से पानी लेकर पी रहे थे लेकिन अब पूरी व्यवस्था ठप है.
इन हालातों में ग्रामीणों के बीच सवाल उठ रहा है कि नल-जल योजना आखिर कब पूरी होगी या यह भी सिर्फ कागजों और दिखावे तक ही सीमित रह जाएगी. ग्रामीणों की दो टूक मांग है-पहले नाली बने, तभी नल-जल योजना का लाभ सही मायने में मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: नाथनगर मे खाना बनाने के दौरान लगी आग, दो घर जलकर राख, पांच लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।