न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना नगर निगम द्वारा गांधी मैदान में आयोजित पटना सरस मेला को इस वर्ष भी “जीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में विकसित किया गया है. स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने मेला परिसर को पूरी तरह कचरा-मुक्त रखने की प्रभावी व्यवस्था की है.
12 दिसंबर से शुरू हुए सरस मेले में प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ से उत्पन्न कचरे के प्रबंधन के लिए नगर निगम ने स्रोत पर ही गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था की है. सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है, जबकि गीले कचरे के निपटान के लिए मेला परिसर में प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है.
इसके साथ ही निगम कर्मी दुकानदारों, फूड स्टॉल संचालकों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नगर निगम द्वारा विभिन्न बड़े आयोजनों में सफलतापूर्वक जीरो वेस्ट इवेंट आयोजित किए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- हिजाब प्रकरण के बाद बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा हुई सख्त
पटना सरस मेला बना अपशिष्ट प्रबंधन का अनुकरणीय मॉडल, ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में विकसित
संबंधित सामग्री
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.