बिहार में दिख रहा पश्चिमी हवाओं का असर, ठंड ने बढ़ाई अपनी रफ्तार

By : News11 Bharat
बिहार में दिख रहा पश्चिमी हवाओं का असर, ठंड ने  बढ़ाई अपनी रफ्तार

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं का असर बिहार में दिखने लगा है. इसके कारण राज्य में ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना समेत 26 जिलों में घना कोहरा  छाने की चेतावनी जारी की गयी है. 

आज के मौसम की बात करें तो पटना, नालंदा, गोपालगंज समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में पटना समेत 26 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना है. पटना जिले का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस है.

पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदली

ठंड की वजह पटना डीएम ने स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. अब स्कूलों का संचालन 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. जिन कक्षाओं में प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाएं होंगी वे सामान्य समय पर ही चलेंगी. यह आदेश 19 से 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा

भागलपुर के मौसम का हाल

बिहार के तकरीबन सभी जिलों में शीतलहर को लेकर अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. सिल्क सिटी भागलपुर में देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज ठंडी हवा के साथ कोहरा छाया हुआ है. तापमान में भी गिरावट हुई है. पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ने से लोगों को सर्दी सताने लगी है. कनकनी और ठंड के कारण रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में और ठंड में वृद्धि होगी और लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन के विस्फोट से झारखंड की ऐतिहासिक जीत, पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य