नगर सरकार पर चढ़ा होली का खुमार, होली खेले रघुवीरा अवध में… होली गीत पर झूमे मेय...

नगर सरकार पर चढ़ा होली का खुमार, होली खेले रघुवीरा अवध में… होली गीत पर झूमे मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद

नगर सरकार पर चढ़ा होली का खुमार होली खेले रघुवीरा अवध में… होली गीत पर झूमे मेयर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद

अभिषेक राज/न्यूज11 भारत

गया जी/डेस्क: गया जी शहर के एपी कॉलनी स्थित एक होटल में नगर निगम द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में डिप्टी मेयर चिंता देवी तथा नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया भी उपस्थित रहे. “होली खेले रघुवीरा अवध में…” जैसे पारंपरिक होली गीतों पर मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर एवं पार्षदों ने जमकर उत्साह दिखाया और समारोह में रंगारंग माहौल बना रहा. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

मेयर गणेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. भेदभाव भूलकर सभी को मिलजुल कर इस त्योहार का आनंद लेना चाहिए. उन्होंने नगर निगम की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वार्ड पार्षदों और निगमकर्मियों के सहयोग से शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा विकास कार्यों में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है.

वहीं स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने गयावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से होली मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि हर्षोल्लास के साथ-साथ सावधानी बरतना भी आवश्यक है, ताकि सभी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें.

समारोह में पार्षद अंजली कुमारी, विनोद कुमार यादव, दीपक चंद्रवंशी, प्रतिनिधि सोनू शर्मा, डिम्पल कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, चून्नू खान, जय प्रकाश सिंह यादव, गोपाल कुमार, सारिका वर्मा, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

बिहार

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

झारखंड

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

निचली अदालत से दोषी ठहराए गए रामबृक्ष चौधरी, लखन चौधरी, रमेश चौधरी और रामाशीष चौधरी की सजा बरकरार

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

झारखंड

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिली

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

झारखंड

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया