बीजेपी ने एक साधारण कार्यकर्ता को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है - संजय सिंह

नितिन नबीन के बीजेपी का राष्ट्रीयकार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बोले जेडीयू एमएलसी

By : News11 Bharat
बीजेपी ने एक साधारण कार्यकर्ता को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है - संजय सिंह

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए कल (रविवार) का दिन ऐतिहासिक दिन था. नितिन नवीन जी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाने हम लोगों के लिए गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने शिखर पर पहुंचाने का काम किया है. नितिन  लगातार काम कर  रहे हैं, वह यंग है, सबको लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. 

संजय सिंह ने कांग्रेस के नेताओं के द्वारा पीएम मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हो रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माताजी को इन लोगों ने गाली दी. मगर उसका हिसाब भी बिहा की जनता ने इन लोगों को धूल चटाकर दिया.  ये लोग संस्कार विहीन हो गए हैं . जिसका संस्कार ही अच्छा नहीं उसकी बात ही क्या करनी है.

उन्होंने कहा कि देखिये, बिहार में महागठबंधन का क्या हाल हो गया है. 
लोकतंत्र में सबको पार्टी चलाने का अधिकार है, लेकिन संस्कारों को ठीक रखना जरूरी है. किसी को गाली दे देना, असभ्यता का परिचय देना, इससे पार्टी नहीं चलने वाली है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो और भी बुरा दिन आने वाला है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर उठ रहे सवालों पर भी संजय सिंह ने अपनी बात कही, उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की सेहत पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, लेकिन उसे यह नहीं दिखायी दे रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश रोज बिहार का दौरा कर रहे हैं, बरसात के दिन में नीतीश कुमार जब कई किलोमीटर तक का भ्रमण कर रहे थे तब विपक्ष के नेता घर में मटन खा रहे थे. जो लोग नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे थे उनको बिहार की जनता ने सबक सिखा दिया है 

सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को संजय सिंह ने कहा कि निशांत अभी इंजीनियर कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र को राजनीति में आना चाहते हैं या नहीं, यह निर्णय उनका खुद का होगा. पार्टी के लोग चाहते हैं कि निशांत जेडीयू में आए और कमान संभाले.

यह भी पढ़ें: सारंडा में नक्सली आईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का इलाज दिल्ली में होगा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य