पटना के विभिन्न इलाकों में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दूसरे जिलों में भी अभियान जारी

By : News11 Bharat
पटना के विभिन्न इलाकों में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दूसरे जिलों में भी अभियान जारी

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में मंगलवार को भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया. अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंड लगाया गया तथा सामानों की ज़ब्ती की गई. आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. दुबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि सिर्फ पटना में ही नहीं, राज्य के दूसरे जिलों में भी अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी है. आज दरभंगा और आरा में भी अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया.

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 09.00 बजे पूर्वाह्न से 02ः40 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया. आज यहाँ स्टेशन गोलम्बर के चिरैयाटाड़ पुल के नीचे सीडीए भवन तक रोड के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान के दौरान 3 ठेला, 1 एलएडी टीवी छोटा एवं 3 कैमरा जब्त किया गया. 

जिला प्रशासन की टीम द्वारा पाटलिपुत्र अंचल में 10ः30 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. आज यहाँ बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल सब्जी मंडी, दुजरा बाँस घाट, पुलिस लाईन, मंदिरी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान के दौरान सड़क किनारे से फल दुकान हटाया गया तथा 2 फ्लेक्स बोर्ड, 1 चार चक्का ठेला जब्त किया गया. आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 8,000/- जुर्माना वसूल किया गया.

अजीमाबाद अंचल में 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया. आज यहाँ जीरो माईल से मसौढ़ी मोड़ होते हुए बैरिया बस स्टैण्ड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. 

यह भी पढ़ें:  बोकारो: प्रतिबंधित दवा का क्रय-बिक्रय करने के आरोप में न्यू फर्मा के मालिक पर मामला दर्ज

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य