न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: नवादा जिले में बाइक चोरों के आतंक से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो नाबालिग चोरों को पकड़ने के बाद अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पूरा राज खुल गया. पुलिस ने सरगना अभय कुमार सिंह सहित पांच वयस्क बदमाशों व दो खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया. एक नाबालिग झारखंड का रहने वाला है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने नहर बाजार चौराहे के पास छापा मारकर दो किशोरों को चोरी की बाइक बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया. सरगना भाग निकला, लेकिन तकनीकी निगरानी से उसे केना मोड़ से दबोचा गया. निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक्स, छह मोबाइल (एक आईफोन सहित) व सात चाबियां (चार मास्टर की) बरामद हुई. एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ राहुल सिंह व थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई की. बाइक्स नवादा, गया व नालंदा से चोरी की गई थी. पुलिस का कहना है कि नाबालिगों का इस्तेमाल कर गिरोह लंबे समय से सक्रिय था. फिलहाल छानबीन जारी है.
यह भी पढ़े: वैशाली जिले के राघोपुर में नशे मे धुत युवकों ने जमकर मचाया उत्पाद, वीडियो हुआ वायरल