भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! विवादित सुस्ता क्षेत्र में निर्माण रोकने पहुंची SSB, VIDEO VIRAL....

भारत-नेपाल सीमा

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! विवादित सुस्ता क्षेत्र में निर्माण रोकने पहुंची SSB, VIDEO VIRAL....

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विवादित सुस्ता क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव विवादित सुस्ता क्षेत्र में निर्माण रोकने पहुंची ssb video viral

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
जयप्रकाश वर्मा / बगहा :  
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विवादित सुस्ता क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। निर्माण कार्य रोकने पहुंची सशस्त्र सीमा बल (SSB) की टीम का नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में SSB ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SSB रामपुरवा जी कंपनी के सहायक कमांडेंट द्वारा वाल्मीकिनगर थाना प्रभारी को भेजे गए आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11:40 बजे विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SSB की गश्ती टीम मौके पर पहुंची।

SSB के अनुसार, दोनों देशों के बीच पूर्व से लागू यथास्थिति (स्टेटस-क्वो) का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान नेपाल के सुस्ता गांव से करीब 150 से 200 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ समय के लिए सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि SSB के जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

SSB का कहना है कि विवादित सीमा क्षेत्र में पहले से यथास्थिति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य और विरोध प्रदर्शन से सीमा क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि SSB से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में SSB के जवान और नेपाल पुलिस और नेपाली बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।