बयानबाजी

तेजस्वी यादव का तिखा हमला: सरकार का खजाना खाली, हमें सैलरी नहीं मिली 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार अब वेतन देने की स्थिति भी नहीं है।

By : Rani Thakur
तेजस्वी यादव का तिखा हमला: सरकार का खजाना खाली, हमें सैलरी नहीं मिली 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
साकेत कुमार / पटना :
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उससे पहले उन्होंने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 5-6 महीनों से हमें वेतन नहीं मिल रहा था। हमने जब आपके सामने बात कही तब हमें वेतन मिला और मंत्रियों और विधायकों को भी वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार चाहे तो वेतन बंद कर दे कोई दिक्कत नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार अब वेतन देने की स्थिति में भी नहीं है। सरकार कंगाल हो चुकी है सरकार का खजाना खाली हो चुका है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, मदरसा के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा ठेकेदार को पैसा भुगतान करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। सरकारी कर्मचारी किसी भी विभाग के हो उनको पैसा नहीं मिल रहा है। वेतन पेंशन देने लायक पैसे नहीं है। इन लोगों ने खजाना को खाली कर दिया है। उन्होंने कहा सरकार से सवाल लगातार पूछ रहे हैं। बिहार में करप्शन पूरी तरह से पनप रहा है। कहीं भी जाइए बिना पैसे का काम नहीं होता है। कोई कार्रवाई नहीं होती है। सरकार बिहार में है या नहीं है यह भी नहीं लग रहा है। 

तेजस्वी से पूछा गया कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि तेजस्वी को वेतन मिल रहा है इस पर उन्होंने सरकार को बड़ा जवाब दिया है। तो उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है वेतन बंद करना तो मेरा वेतन बंद कर दे। उन्होंने कहा कि आज सरकार को वेतन पर चर्चा करनी पड़ रही है यह स्थिति है खजाने की। अशोक चौधरी के बयान पर की जो फाइनेंशियल क्राइसिस से वह 15 से 1 महीने में ठीक हो जाएगा। तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कहा कि अगले 4 साल में भी नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।