न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आज (2 फरवरी) से बिहार में बजट सत्र शुरू हो रहा है. आज बजट सत्र का पहला दिन है. बजट सत्र के पहले दिन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभिभाषण दिया. अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि आपकी सुझावों और सकारात्मक विमर्श से बिहार की गति को और बल मिलेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के विकास के लिए तेजी से काम शुरू किया गया है. राज्यपाल ने कहा कि बिहार में कानून का राज्य स्थापित है और इसे बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है, ताकि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. उनकी भाषण पर अब तेजस्वी यादव का प्रतिक्रिया सामने आया है. उन्होंने कहा कुछ नया नहीं हुआ है सब कुछ पुराना ही है.
राजपाल के अनुशासन में केवल हरियाली दिखाई गई है: तेजस्वी यादव
सरकार के अधिकारी जो लिख कर देते हैं, वही राज्यपाल पढ़ देते है. राजपाल के अनुशासन में केवल हरियाली दिखाई गई है. जबकि हकीकत इससे काफी दूर है. तेजस्वी यादव ने केंद्र के बजट पर कहा कि इस बार बजट में केवल वित्त मंत्री की साड़ी दिखाई पड़ी, जब पिछली बार बिहार में चुनाव था तो, मिथिला रंग पेंटिंग की साड़ी थी और इस बार दूसरे प्रदेश में चुनाव है तो वहां की साड़ी दिखाई पड़ी. वहीं नीट छात्रा के संदिग्ध मौत वाले मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई से क्या उम्मीद की जाए, पहले भी सीबीआई कई मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक क्या नतीजा निकल कर सामने आया है. बिहार में ला एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरीके से फेल है.
यह भी पढ़ें: दानापुर पुलिस ने शराब तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, 95.01 लीटर अंग्रेजी शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार