सुपौल: एक साल पहले मधेपुरा में हुई थी शादी, पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक ने की आत्महत्या

By : News11 Bharat
सुपौल:  एक साल पहले मधेपुरा में हुई थी शादी, पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक ने की आत्महत्या

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क: सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित राजपुर गांव में बुधवार की रात एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पत्नी के अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.

मृतक के पिता शंभू मंडल ने बताया कि उनके पुत्र सूरज कुमार की शादी करीब एक वर्ष पूर्व मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी संध्या कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर में हुई थी. शादी के बाद सूरज अपनी पत्नी और छोटी बहन के साथ सहरसा स्थित अपने आवास पर रह रहा था. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहू का किसी अन्य युवक से पहले से प्रेम संबंध था. आरोप है कि संध्या प्रतिदिन उस युवक से वीडियो कॉल पर बात करती थी, जिससे सूरज और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था.

शंभू मंडल के अनुसार, इस बात की जानकारी उन्होंने बहू के मायके वालों को दी, जिसके बाद संध्या को उसके माता-पिता अपने साथ ले गए और दो-तीन महीने तक अपने घर रखा. बाद में दोनों परिवारों की सहमति से संध्या को दोबारा राजपुर लाया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. आरोप है कि संध्या सूरज के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करती थी. इसके बाद वह फिर झगड़ा कर अपने ननिहाल चली गई.

बताया गया कि बुधवार को संध्या ने सूरज से वीडियो कॉल पर बात की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. कॉल के दौरान उसकी मांग में सिंदूर नहीं होने की बात देखकर सूरज और अधिक तनाव में आ गया. रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

घटना का खुलासा तब हुआ जब सूरज की छोटी बहन उसे जगाने गई. दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला. दीवार के पास से झांकने पर सूरज को फंदे से लटका देख उसने शोर मचाया. ग्रामीणों की मदद से सूरज को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे.

इस मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नवादा में सरकारी कर्मियों ने 67 टीबी मरीज लिए गोद , नि-क्षय मित्र योजना के तहत राशन व घरेलू सामग्री वितरित की

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य