नाराजगी 

KLS कॉलेज में छात्र आंदोलन, शुल्क वसूली के विरोध में गेट पर जड़ा ताला

नवादा में KLS कॉलेज के पास छात्र संघ के नेता विक्रम चौधरी की देखरेख में बुधवार को छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया।

By : Rani Thakur
KLS कॉलेज में छात्र आंदोलन, शुल्क वसूली के विरोध में गेट पर जड़ा ताला

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा में KLS कॉलेज के पास छात्र संघ के नेता विक्रम चौधरी की देखरेख में बुधवार को छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्रों का शोषण किया जा रहा है। इंटर्नशिप के नाम पर शुल्क नहीं लेने के सरकारी निर्देश के बावजूद प्रत्येक छात्र से 500 रुपये की जबरन वसूली की जा रही है। उनके अनुसार करीब चार हजार छात्रों से 500 रुपये लिए गए हैं।

विक्रम चौधरी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य से संवाद करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे छात्रों से बातचीत नहीं कर रहे हैं। इसी के विरोध में बुधवार को छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर आंदोलन शुरू कर दिया।

छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नवादा डीएम के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान छात्र नेता ने भगत सिंह के विचारों का हवाला देते हुए व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने की बात भी कही।
 
संबंधित सामग्री

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अनुज सिंह के बारे में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नोमिनेशन की तैयारी गर्दा है।

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है।

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।