न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा एक बार फिर बड़ी कारवाई करते हुए एक कार्यपालक अभियंता एवं चार सहायक अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय समीक्षा में यह पाया गया कि इन अभियंताओं द्वारा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक निष्पादन नहीं किया गया.
निलंबित अभियंताओं में दरभंगा के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार झा, लालगंज के सहायक अभियंता राकेश कुमार रंजन, सीतामढ़ी के सहायक अभियंता महेश कुमार, पुपरी के सहायक अभियंता (यांत्रिक) मनीष कुमार प्रियदर्शी तथा लहेरियासराय के सहायक अभियंता शिव कुमार शामिल हैं. इनके विरुद्ध विभागीय आदेशों की अवहेलना, कार्य निष्पादन में शिथिलता तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आधार पर निलंबन का निर्णय लिया गया है.
इस संबंध में मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, संजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग लगातार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और अब जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए शून्य सहनशीलता लागू की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण जनता को जलापूर्ति समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी अधिकारी या संवेदक द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा तुरंत कड़ा कदम उठाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- "ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन" एवं "जाहेरथान कमेटी" के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जलापूर्ति शिकायतों में लापरवाही पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई; एक कार्यपालक अभियंता एवं चार सहायक अभियंता निलंबित
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई